पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। तीन दिन बाद मां पूर्णागिरि धाम में आज से भक्त देवी के दर्शन कर सकेंगे। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रशासन ने 19 जुलाई से तीन दिन तक धाम में वाहनों की आवाजाही से लेकर पैदल यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस कारण तीन दिन तक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन नहीं कर पाए। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अब मौसम खुलने से शुक्रवार से आवाजाही पर प्रतिबंध हटा लिया गया है। अलबत्ता रात को आवाजाही पर रोक जारी रहेगी।
चंपावत जिले में बंद हैं दो ग्रामीण सड़कें
चंपावत। बृहस्पतिवार को मौसम ने तीनों (बादल, बारिश और धूप) रंग दिखाए। बारिश से आए मलबे से चंपावत जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद हुई। स्यूली-बूड़ाखेत और धौन दियूरी से बजौन सड़क शाम चार बजे खुल गई लेकिन दो सड़कें खबर लिखे जाने तक नहीं खुल सकी थीं। अलबत्ता टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर खुला रहा।
चंपावत जिले की बंद ग्रामीण सड़कें:
खटोली मल्ली से वैला और धौन रोड से बड़ोली सड़क।
चंपावत जिले का बारिश का आंकड़ा:
चंपावत: 14 मिलीमीटर
पाटी: 6 मिलीमीटर
बनबसा: 21 मिलीमीटर