चंपावत में बारिश थमने के बाद भी आवाजाही सुचारु नहीं हुई। एनएच, राजकीय राजमार्ग समेत तीन ग्रामीण मार्गों पर मलबा आ गया। सिंगदा के पास भारी मलबे से एनएच बंद है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
चंपावत जिले में मूसलाधार बारिश थमने के बाद भी सड़कों पर आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। बारिश के चलते एनएच और राजकीय राजमार्ग समेत तीन ग्रामीण मोटर मार्गों पर मलबा आ गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। सिंगदा के पास भारी मलबा आने से एनएच बंद हो गया। एनएच बंद होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मार्ग खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं पिछले 24 घंटों में चंपावत में 15, लोहाघाट और टनकपुर में 13-13 मिमी बारिश हुई। जबकि पाटी में 10 और बनबसा में आठ मिमी बारिश हुई।