चंपावत। जिला मुख्यालय के जूप स्थित एमईएस में अंगीठी की गैस लगने से तीन लोग बेहोश हो गए। जानकारी मिलने पर परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रविवार रात मुख्यालय के एमईएस के समीप एक परिवार ने खाना खाने के बाद बंद कमरे में अंगीठी जला दी। कमरे में चार लोग थे। बंद कमरे में बृजेश देवी (35), आलोक (13) और अंकित (9) बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. राजकरन ने बताया कि दो घंटे इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया। उन्हें भेज दिया गया है। संवाद