चंपावत में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान 10 जून से 31 जुलाई तक कुल 50 दिन चले स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में आए 801 आवेदनों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय युवा समूहों को जिला स्तर पर पुरस्कार दिए जाने के लिए चयनित किया।
एडीएम ने बताया कि प्रथम विजेता को 30 हजार, द्वितीय को 20 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इमर्जिंग इंडिया यूथ क्लब चंपावत समूह प्रथम, युवती मंगल दल बाराकोट द्वितीय और आइडियल चंपावत समूह को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया।
प्रतियोगिता में समूहों ने वाल पेंटिग, पौधरोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए। बैठक में डीडीओ संतोष कुमार पंत, सीईओ आरसी पुरोहित, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोहरा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, ध्रुव डांगरा आदि उपस्थित रहे।