फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं हट सका आदर्श नगर मुहल्ले में गिरा पेड़ 

Thu, 06 Jun 2019 11:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी नहीं हट सका आदर्श नगर मुहल्ले में गिरा पेड़  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आदर्श कालोनी मोहल्ले में तीन पहले मार्ग में गिरे पेड़ को अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने तुरंत ही इस पेड़ को हटाने की वन निगम से मांग की है। 
विज्ञापन


राजेंद्र गड़कोटी, प्रकाश जोशी, राकेश बिष्ट, प्रकाश सिंह बोहरा रामू अधिकारी, योगेश जोशी, खुशाल सिंह आदि ने बताया कि तीन दिन पहले भारी बारिश के कारण देवदार का पेड़ मार्ग में गिर गया था। मगर कई बार कहने के बावजूद तीन दिन बाद भी पेड़ को नहीं हटाया जा सका है। इस कारण उन्हें आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। पेड़ गिरने के कारण लोग वाहन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। नागरिकों ने जल्द समाधान नहीं होने पर जिलाधिकारी की चौखट में शिकायत करने की चेतावनी दी है। इधर वन निगम के कर्मियों का कहना है कि पेड़ को एक दिन के भीतर हटा दिया जाएगा। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें