खूनाबोरा के श्री माँ पूर्णागिरि महोत्सव में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट(चंपावत)। खूना बोरा गांव में 13वां श्री मां पूर्णागिरि महोत्सव का कलश यात्रा के साथ आगाज हो गया है। गांव के मुख्य देवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मानेश्वर धाम से पवित्र जल कलश लाकर महिलाओं ने आंचालिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य देवडांगर हयात सिंह बोहरा, मुख्य पुजारी पं. सुरेश चंद्र तिवारी, ईश्वर चंद्र पचौरी ने किया।
महोत्सव समिति के संरक्षक कैलाश बोहरा, पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन बोहरा, पूर्व ग्राम प्रधान भय्यू बोहरा के दिशा निर्देशन में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसमें आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बोहरा ने बताया कि 28 अक्तूबर को मुख्य मेला लगेगा। इसमें मां पूर्णागिरि की डोला रथ यात्रा निकलेगी। इस मौके पर दिनेश सिंह, पुष्कर सिंह, प्रेम सिंह, तिलकराज बोहरा, हेमंत सिंह, पंकज सिंह, आनंद गिरि आदि मौजूद रहे।