फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रीठासाहिब में तीन दिवसीय जोड़ मेला 29 से

Mon, 04 May 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब में तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेला 29 मई से शुरू होगा। मेले में देश-विदेश के श्रद्धालु गुरुद्वारा दर्शन के लिए आते हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा से जुड़े बाबा सुरेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बता दें कि रीठासाहिब में सिखों के पहले गुरु नानक देव जी ने कड़वे रीठों में मिठास भर दी थी। वह यहां चौथी उदासी के समय आए थे, तब से यह स्थान पवित्र तीर्थ बन गया। मेले की व्यवस्थाओं के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। प्रबंधक ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेली सेवा की घोषणा का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे गुरुद्वारा रीठासाहिब दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें