फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवोल्टेज से हजारों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंके

Mon, 04 Sep 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में सोमवार को आए बिजली के हाइवोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं के हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। 
विज्ञापन


तल्लीहाट, मांजबुंगा, छतार आदि क्षेत्रों में हाइवोल्टेज आने के साथ ही जिला मुख्यालय की बिजली व्यवस्था दो दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। हाइवोल्टेज से उपकरण फुंकने के विरोध में व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। जिला मुख्यालय के बिजलीघर में पैनल फुंकने के कारण शनिवार देर रात से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी, जो रविवार शाम तक भी ठीक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


निगम ने अस्थायी तौर पर रोस्टर के जरिए आधा-आधा घंटा बिजली देने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रखा, लेकिन इस बीच हाइवाल्टेज के कारण नगर के छतार, माजबुंगा, तल्लीहाट के कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। इसके विरोध में व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में व्यापारियों ने निगम के ईई राजेश मौर्या का घेराव किया। व्यापारी विकास साह का कहना था कि सोमवार सुबह हाइवोल्टेज के कारण उनके कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए हैं, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। कई घरों के फ्रिज, चार्जर, मोबाइल, टीवी, एलईडी, बल्ब, ट्यूबलाइट आदि फुंक गए। घेराव करने वालों में मयूख चौधरी, महाराणा प्रताप, ललित मोहन भट्ट, नरेश जोशी, कमल सक्टा, दिग्विजय कार्की आदि व्यापारी शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें