फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जला

Fri, 14 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट के मीनाबाजार में चाय पानी की दुकान में आग लगने से बर्बाद हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीना बाजार चौक स्थित एक चाय की दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा करीब 20 हजार रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मीना बाजार में नगर पंचायत कार्यालय के सामने कलीगांव टूंणा निवासी उमा शंकर राय की चाय की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। रात करीब 8.30 बजे एकाएक उसकी दुकान से धुंआ उठने लगा। दुकान के नजदीक ही ओम सांई पैथोलॉजी सेंटर के स्वामी सचिन गोरखा ने फायर बिग्रेड, पुलिस और दुकान स्वामी को आग लगने की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित उमा शंकर ने बताया कि अग्निकांड में दुकान पर रखी 10 कैरेट पैप्सी की बोतलें, खाली कैरेट, बाल्टी, टब, कांच के गिलास, 6 कुर्सियां आदि जलकर राख हो गईं। बताया गया कि आग लगने से करीब 20 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उमाशंकर ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें