फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण : 17 फड़ वालों को नोटिस

Thu, 26 Nov 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में मुख्य राजमार्ग में अतिक्रमण करने वाले 17 खोखे और फड़ वालों को नोटिस भेजकर उन्हें अतिक्रमण हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से जारी नोटिस में एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। प्रथम चरण में उन्हीं 17 खोखे-फड़ों को हटाया जा रहा है, जिनका नाम हाईकोर्ट से जारी सूची में शामिल है। नोटिस मिलने के बाद लोगों में अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि वे न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन टनकपुर से तवाघाट तक पूरे राजमार्ग में हुए अतिक्रमणों को भी साथ-साथ हटाया जाना चाहिए। सिर्फ लोहाघाट में ही 17 दुकानों से अतिक्रमण हटाने से पूरी सड़क की बाधाएं दूर नहीं होंगी।

वे तो फुटपाथ में अपने खोखे लगाकर अपना पेट पाल रहे हैं, उनके खोखों के कारण सड़क मार्ग बाधित भी नहीं होता है। तहसीलदार बीएस रौतेला के अनुसार स्टेशन बाजार के ऊपरी छोर में जिन फड़-खोखे वालों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके बीच में छूटे हुए अतिक्रमणों को दूसरे चरण में हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें