फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह दिनों से अनुपस्थित मिलीं डेंटल सर्जन

Wed, 24 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय में औचक छापा मारा। इस दौरान तेरह दिनों से डेंटल सर्जन अनुपस्थित मिली, उन्होंने चिकित्साधीक्षक से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी एसडीएम के अस्पताल पहुंचते ही इधर-उधर आराम फरमा रहे कर्मचारी फौरन अपने स्थान पर तैनात हो लिए। एसडीएम ने अस्पताल के वार्डों, इंजेक्शन कक्ष, प्लास्टर कक्ष, एक्स-रे रूम, पैथालाजी कक्ष का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि मरीजों से लिया जा रहा एक्स-रे शुल्क अभिलेखों में दर्ज होता नहीं पाया गया। एक्स-रे टेक्नीशियन को शुल्क को अभिलेखों में दर्ज करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की डेंटल सर्जन लंबी छुट्टी पर गई थी, लेकिन अब वह गत 12 जून से अनुपस्थित चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक को इस पर जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है। सर्जन का पद खाली होने से छोटी-छोटी सर्जरी के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को दी जाएगी। दवाई का पर्याप्त स्टाक मिला, लेकिन कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डा.एचएस ह्यांकी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें