फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले में लगातार तीसरे दिन मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बीते दो दिनों में तीन-तीन पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसी के साथ चंपावत जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 40 हो गई है। डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि चंपावत के सल्ली गांव का 36 वर्षीय यह शख्स दिल्ली से 24 मई को आया था। इस वक्त वह विद्यामंदिर में क्वारंटीन था। अब इस व्यक्ति को जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि शनिवार को 173 सैंपलों में से 172 निगेटिव आए हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह के अलावा 8 डॉक्टरों व अन्य कर्मियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्र्रभारी गौरव पांडेय अब चंपावत जिले के कुल 723 सैंपलों में से 651 निगेटिव, 40 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 32 की रिपोर्ट आना बाकी है। 40 पॉजिटिव में से 10 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की दो जून को मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें