फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चार साल पहले चुराईं घंटियां मां कड़ाई मंदिर में वापस रख गए चोर, करीब 50 हुईं थीं गायब

Tue, 07 Jan 2025 01:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

सुई बिसंग के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर से चार साल पूर्व चुराई गईं घंटियों को चोर मंदिर में वापस रख गए हैं। चोरी की घंटियां एकाएक मंदिर में रखे जाने की घटना को लोग मां कड़ाई का चमत्कार मान रहे हैं।
विज्ञापन
मां कड़ाई देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहाघाट विकासखंड के सुई बिसंग के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर से चार साल पूर्व चुराई गईं घंटियों को चोर मंदिर में वापस रख गए हैं। चोरी की घंटियां एकाएक मंदिर में रखे जाने की घटना को लोग मां कड़ाई का चमत्कार मान रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों की आस्था के केंद्र मां कड़ाई देवी मंदिर से करीब चार साल पहले चोरों ने 50 घंटियां चोरी कर ली थीं। काफी खोजबीन के बाद भी न तो घंटियां मिलीं और ना ही चोर पकड़ में आया। क्षेत्र के युवा निखिल देव, कैलाश माहरा, पंकज ढेक और अजय ढेक ने बताया कि दो दिन पहले गांव की महिलाओं ने मंदिर से कुछ दूरी पर एक झोला पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने गांव के लोगों को दी। झोले को खोलने पर पता चला कि इसमें 20 से अधिक घंटियां रखी थीं।

मंदिर के पुजारी गणेश ने बताया कि झोले में रखी गईं घंटियों में जय मां कड़ाई लिखा है। इससे पता चलता है कि ये घंटियां कड़ाई मंदिर से चोरी हुईं हैं। उनका कहना है कि चोर को मां कड़ाई ने जरूर दंड दिया होगा। इसी के चलते वह घंटियों को मंदिर के पास रख गया होगा।
विज्ञापन


लोग आश्चर्य में हैं कि जिन घंटियों को काफी खोजबीन के बाद भी नहीं ढूंढ़ा जा सका, उनका यूं अचानक मिल जाना देवी का चमत्कार ही है। लोग चोरी की घटना को भूल भी चुके थे। उनका कहना है कि मां की शक्ति के चलते चोर को इन घंटियों कोे वापस मंदिर में लाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें