लोहाघाट के छमनियां में निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण करती कैबिनेट मंत्री रेख
लोहाघाट (चंपावत)। जिला की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने 237 करोड़ की लागत से छमनियां लोहाघाट में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश दिए।
शुक्रवार को लोहाघाट पहुंची मंत्री आर्या ने निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं खिलाड़ियों ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व अध्यक्ष सुभाष बगौली, गिरीश कुंवर, हिमेश कलखुड़िया, कैलाश पांडेय, चंद्रशेखर बगौली, डीएम मनीष कुमार, एसडीएम नीतू डांगर, सीओ शिवराज सिंह राणा, स्टेडियम कोच मोहन राणा आदि मौजूद रहे।