फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Fri, 30 Mar 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे मुन्ने बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाराकोट विकासखंड के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चामी का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सामंत, फतेह सिंह ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक फतेह सिंह मेहता ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वर्षभर की शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र पीयूष पाठक, प्रियंका पाठक, योगेंद्र बिष्ट, चंचल सिंह, करन कुमार को पुरस्कृत किया। शिक्षक प्रदीप सिंह ढेक और मान सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित चीजों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर चौमेल जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्य, श्रीनिवास ओली, कैलाश नाथ गोस्वामी, रमेश चंद्र जोशी, रेनु मेहता, राजेश तिवारी, अशोक महर, देव सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें