फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बसों में सीट के लिए मची रही मारामारी

Sun, 19 Oct 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की बस में सीटें पूरी तरह पैक रही। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। बाहरी राज्यों से दीपावली पर घर लौट रहे लोगों को वाहन नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग वाहन बदल-बदलकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की दिल्ली, गुरुग्राम, बरेली, लखनऊ आदि बसें पूरी तरह पैक होकर आ रही हैं। ऐसे में रुद्रपुर, खटीमा, टनकपुर और चंपावत बस स्टेशनों से आगे का सफर करने वाले यात्रियों को सीट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चंपावत निवासी शिवम जोशी ने बताया कि दिल्ली में घर लौटने वालों की भारी भीड़ है। बसों में सीट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। काफी प्रयास के बाद पिथौरागढ़ डिपो की बस में तीसरी बस में सीट मिली।
पिथौरागढ़ निवासी अंकिता ने बताया कि लोहाघाट डिपो की बस में बड़ी मुश्किल से दिल्ली से सीट मिली। इसके बाद अब चंपावत से पिथौरागढ़ के लिए दूसरी बस से जा रही हैं। एआरएम धीरज वर्मा ने बताया कि जरूरी पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें