फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डिग्री कॉलेज मार्ग पर नहीं सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्टेशन बाजार से बाड़ीगाड़ होकर डिग्री कॉलेज जाने वाले ढाई किमी मार्ग पर कहीं भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है।
विज्ञापन

इस मार्ग से छात्र-छात्राओं समेत आम नागरिकों की भी आवाजाही रहती है। यह इलाका पर्यटकों से भी गुलजार रहता है। इन सभी को परेशानी हो रही है। इसके बावजूद यह सामान्य सुविधा तक लोगों को सुलभ नहीं है।
सभासद राजकिशोर साह ने बताया कि उन्होंने पालिका की बोर्ड बैठक से लेकर जिला प्रशासन तक यह मांग पहुंचाई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब उन्होंने दोबारा अधिकारियों को पत्र भेजकर इस क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उपयोग में नहीं आ रहे शहर के दो हाईटेक शौचालय
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के रोडवेज स्टेशन और पंचेश्वर तिराहे के टैक्सी स्टैंड के पास बने दो सार्वजनिक शौचालय काम नहीं आ रहे हैं। इन शौचालयों का निर्माण करीब एक दशक पहले हुआ था। दो साल पहले नगर पालिका ने शौचालयों का स्वामित्व लेकर अधूरे काम पूरे कराए।
विज्ञापन

इसके बावजूद शौचालय का उपयोग शुरू नहीं हो सका। इससे विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानी होती है। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा का कहना है कि पानी और अन्य जरूरी व्यवस्था कर इन शौचालयों को संचालित कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें