संवाद न्यूज एजेंसक्ष चंपावत। जिले के लधिया घाटी क्षेत्र में मोबाइल फोन सेवा के चरमराने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भिंगराड़ा, खरही, बालातड़ी, महर पिनाना, भाट पिनाना, तलाड़ी, रमक आदि गांवों में पिछले पांच दिन से कोई भी मोबाइल सिग्नल काम नहीं कर रहा है। इसके चलते आम ग्रामीणों के अलावा यहां स्कूलों में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे प्रवासी भी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले पांच दिन से कोई भी मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। ग्रामीण शेखर भट्ट, दीपक शर्मा, रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र, मुकेश चंद्र, हेम चंद्र, प्रकाश चंद्र, सुभाष जोशी, दीपक जोशी, धर्मानंद भट्ट, उमेश चंद्र, खिलानंद, सुरेश चंद्र, अशोक आदि का कहना है कि इस क्षेत्र में प्रत्येक घरों में सभी के पास मोबाइल हैं, लेकिन सिग्नल नहीं होने से सभी महज शो-पीस बने हुए हैं। इस संबंध में बीएसएनएल के इंजीनियर विजय बहादुर का कहना है कि लाकडाउन के कारण मोबाइल टावर में आई खराबी को दूर करने में देरी हो रही है। खामी को जल्द से जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा ही