फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन दिन से रात में ड्रोन दिखने से खलबली

Sun, 24 Aug 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के नगर से सटे ककरालीगेट, नायकगोठ और थ्वालखेड़ा के आसमान में तीन दिनों में ड्रोन दिखने की सूचना से लोगों में खलबली है। तीन दिन से पुलिस और एसएसबी लगातार नजर रखे हैं लेकिन उन्हें अभी ऐसा कोई मामला दिखा और न ही कोई मामला सामने आया है। सीओ ने बताया कि नगर में वीडियोग्राफी की दुकानों के ड्रोनों में भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि तीन दिन से रात में ड्रोन जैसा उड़ता देखे जाने की सूचना मिल रही है। इसके बाद कोतवाली पुलिस और एसएसबी क्षेत्र में जांच कर रही है। कांबिग के बाद से अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। नायकगोठ के ग्रामीण भरत सिंह ने बताया कि उनको भी ड्रोन नजर आया था। नायकगोठ के ही समाजसेवी विशाल सिंह ने बताया कि ड्रोन नजर आने की सूचना मिली, लेकिन उनको नजर नहीं आया है। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस और एसएसबी को मौके पर भेजा गया। पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। सीओ ने बताया कि ड्रोन से नगर क्षेत्र में वीडियोग्राफी करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें