फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो कोई और है ठगी का मास्टर माइंड!

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाली पिथौरागढ़ की आरोपी महिला मीना ज्याला पुलिस के सामने पेश हुई। आरोपी महिला के मुताबिक ठगी के इस खेल के पीछे असली मास्टर माइंड कोई और है, जिसके झांसे में आकर उसने न सिर्फ युवकों से लिए रुपये उन्हें दिए हैं, बल्कि चप्पल बनाने की मशीन देने के नाम पर उसके भी छह लाख रुपये हड़पे हैं। तफ्तीश कर रही पुलिस अब इन दोनों मास्टर माइंडों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

यहां एक होटल में किराए में रहकर नारी शक्ति स्वाभिमान नामक एनजीओ चलाने वाली पिथौरागढ़ के बिण निवासी आरोपी मीना ज्याला पर कई लोगों से बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है। लीसा डिपो टनकपुर निवासी सरोज दिगारी पत्नी राजेंद्र दिगारी ने गत चार अप्रैल को मीना के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कराया है। आरोपी महिला ने अब पुलिस के सामने पेश होकर ठगी के इस खेल का नया राज खोला है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला के मुताबिक ठगी के इस खेल का मास्टर माइंड खुद को वन विभाग का बड़ा अधिकारी बताने वाला एक व्यक्ति और उसका एक साथी है। बकौल आरोपी महिला मास्टर माइंड इन लोगों ने युवकों से लिए रुपये ऐंठने के साथ ही चप्पल बनाने वाली मशीन दिलाने के नाम पर भी आरोपी महिला से छह लाख रुपये ऐंठे हैं। सीओ ने बताया कि महिला के बयान पर कथित मास्टर माइंड दोनों व्यक्तियों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें