फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फिर हाथी ने बस्टिया गांव में रौंदी गेहूं की फसल

Wed, 25 Feb 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे बस्टिया गांव में हाथी का उत्पात जारी है। तीसरे दिन भी रात में हाथी ने तीन बीघा से अधिक गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों और वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर भगाया। अब ग्रामीण दिन में सो रहे हैं और रात में पहरेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से हाथी गांव में घुस रहा है। मंगलवार की रात 11 बजे किसान जयमल के खेत में घुसा। आहट पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। 12:30 बजे हाथी जंगल को लौटा। इसके बाद फिर तीन बजे निलाप सिंह के खेत में घुस आया।
समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि जगदीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिह, हयात सिंह, आनंद सिंह, मानसिंह की तीन बीघा से अधिक गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। सुबह पांच बजे हाथी जंगल की ओर लौटा। शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि वन कर्मी गांव में तैनात हैं, हाथी को गांव में घुसने से रोकने का हर संभव प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें