फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर के ताले तोड़ सोने का हार चुराया

Tue, 10 Oct 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ मार्ग स्थित पुराने भारतीय स्टेट बैंक के पास मंगलवार को चोरों ने शिक्षक दंपति के घर के दिनदहाड़े ताले तोड़कर सोने का हार चुरा लिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब किराए के मकान में रह रहा यह परिवार स्कूल से लौटा। इससे पहले तीन अक्तूबर की रात को रामलीला मैदान के पास सुनार की दुकान में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, नगर के भीड़भाड़ वाले स्थान पर एक सप्ताह में दो जगह चोरी होने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी पुत्र बलभद्र गहतोड़ी निवासी सिरतोली, खेतीखान अपनी शिक्षिका पत्नी और बच्चों के साथ स्टेट बैंक के पास गड़कोटी भवन में किराए पर रहते हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे शिक्षक पति-पत्नी और बच्चे स्कूल को चले गए।

अपरान्ह तीन बजे बाद जब सभी लोग स्कूल से लौटे, तो कमरे के पीछे वाले दरवाजे का ताला टूटा था और कमरा खुला था। भीतर जाकर देखा तो लॉकर का भी ताला टूटा था, जिसमें रखा सवा दो तोले का सोने का हार गायब था। एसओ ने बताया कि चोर हार के अलावा अन्य गहने नहीं ले गए हैं, जबकि लॉकर में रखे एलआईसी, एनएससी के अलावा अन्य आवश्यक प्रपत्रों को इधर-उधर फेंका गया था।
विज्ञापन


शिक्षक ने पुलिस-प्रशासन से मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजवाल, एसआई देवेंद्र सिंह, राकेश रौंकली, बीएल कुशवाहा आदि ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें