पाटी (चंपावत)। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित दस दिनी युवा नेतृत्व शारीरिक विकास शिविर का समापन बीडीओ सीएस मेवाड़ी ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की ओर से प्रतिभागियों को ट्रैक शूट, विभाग की ओर से प्रमाण पत्र बांटे गए। बीडीसी सदस्य विजय सिह मौनी ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।
शिविरार्थियों ने अतिथियों को अनुभव बताए। प्रशिक्षण सूबेदार मनमोहन सिंह लडवाल, हवलदार प्रकाश चंद्र गहतोड़ी ने दिया। ग्राम प्रधान नंदन सिंह मौनी की अध्यक्षता में कविराज मौनी ने संचालन किया। समारोह में ब्लॉक कमांडर प्रकाश राम, ममता मौनी, जगदीश भट्ट, भवान राम, प्रदीप कुमार, पूरन चंद, केडी भट्ट आदि थे।