चंपावत ब्लॉक के बिरगुल गांव में एक शख्स ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंच तफ्तीश कर रही है। प्रभारी कोतवाली लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बिरगुल गांव के नंदन सिंह (20) पुत्र स्वर्गीय कुंवर सिंह ने बुधवार को पेड़ में फंदे से लटक कर जान दे दी। खुदकुशी करने वाला शख्स अविवाहित था। बताया गया कि कुछ वक्त पहले गांव में ही किसी व्यक्ति से नंदन का विवाद हो गया था। पंचनामा करने के बाद बृहस्पतिवार को शव का चंपावत में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बीते एक महीने में चंपावत ब्लॉक में ही आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 20 सितंबर को रियासीबमन गांव में एक शख्स ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद खुदकुशी कर ली थी।