चंपावत। जिले में राज्य सिविल और अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की लिखित परीक्षा 11 मई रविवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि चंपावत के जीआईसी चंपावत, पीएमश्री जीजीआईसी चंपावत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जूप, यूनिवर्सल कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खर्ककार्की और मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत में होगी। बताया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से निष्पक्ष और नकल विहीन कराए जाने के उद्देश्य से परगना क्षेत्र में परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा 163 लगाई गई हैं ।उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद