फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता हर बूथ में सरकार के कामकाज बताएंगे

Thu, 18 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में विचार रखते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी प्रवास कार्यक्रम लोहाघाट विधानसभा के अनुसूचित बाहुल्य पाटन-पाटनी बूथ में हुआ। बृहस्पतिवार को बूथ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक से 15 जून तक भाजपा महाजन संपर्क अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


इस अवधि में कार्यकर्ता अन्य बूथों में प्रवास कर संगठन की नीतियों व सरकार के कामकाज की जानकारी के अलावा ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ेंगे। बूथों की मूलभूत समस्याओं को संगठन के जरिए सरकार तक पहुंचाएंगे। जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए टीमें तैयार की गई हैं। कार्यकर्ताओं ने विधायक पूरन फर्त्याल की कार्यशैली को संगठन को मजबूत करने वाला बताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बगौली, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, मोहन पाटनी, हरीश अधिकारी, रमेश पाटनी, हरीश महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें