चंपावत में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को काला फीता बांध प्रदर्शन करते शिक्षक व कर्मी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मियों ने बृहस्पतिवार को काला फीता बांध विरोध जताया। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में शिक्षक और कर्मियों ने प्रदर्शन कर पहली अक्तूबर 2005 से लागू नई पेंशन प्रणाली को समाप्त करने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक व कर्मियों को पेंशन के लाभ से वंचित करना अन्याय है। प्रदर्शन करने वालों में इंदु जोशी, अर्जुन छतोला, विनोद गहतोड़ी, राकेश शर्मा, अमृता चंद्रा, प्रतिभा जोशी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार आदि शामिल थे।