लोहाघाट के पाटन पुल के पास बंद किए स्क्रबर खोलने का कार्य शुरू। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के पास एनएच ने बंद किए गए स्क्रबर को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। अमर उजाला पत्र ने स्क्रबर बंद करने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।, विभाग ने संज्ञान लिया और समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए हैं।
झूमाधुरी मेल महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया कि यह स्क्रबर करीब दो माह पहले खोदा गया था, लेकिन सीएम के दौरे को देखते हुए इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसके बाद इसे दोबारा खोला नहीं गया। इससे बरसात के दौरान पानी की निकासी नहीं हो पाती और आसपास के घरों में पानी घुस जाता है। अध्यक्ष पाटनी के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर कार्य शुरू न होने पर एनएच के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देने की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और त्वरित कार्यवाही करते हुए खोलने का काम शुरू कर दिया है। मोहन पाटनी, रमेश चंद्र पाटनी, खीम सिंह, हरीश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आभार जताया।