फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किरौड़ा नाले के चैनेलाइजेशन का कार्य सप्ताह भर में शुरू होगा

Thu, 29 May 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मानसून से पहले सिंचाई विभाग बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय में जुट गया है। प्रशासन की ओर से किरौड़ा नाले के चैनेलाइजेशन के कार्य का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। पहली किस्त जारी होते ही अब सप्ताह भर में कार्य शुरु करने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में किरौड़ा नाले के सैलाब ने घसियारा मंडी समेत उससे सटे क्षेत्र में कहर बरपाया था। जबर्दस्त भूकटाव होने के साथ ही और कई घरों में जल भराव हो गया था। इसके बाद से निरंतर किरौड़ा नाले के चैनेलाइजेशन की मांग उठ रही थी। एसडीओ आरके यादव ने बताया कि कुछ दिन में चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिससे किरौड़ा नाले का पानी सीधे शारदा नदी में जाएगा।
इससे घसियारा मंडी की ओर पानी का रुख नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि थ्वालखेड़ा समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर चैनेलाइजेशन का कार्य किया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग को बाढ़ से बचाव के कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें