फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवर्ट के नीचे रह रही महिला को फरतोला गांव में शरण दिलाई

विज्ञापन
बाराकोट में कलवर्ट के नीचे रहने वाली महिला को फरतोला गांव में शिफ्ट करते एसओ मनीष खत्री। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के लिंक रोड पर धारागाड़ विद्युत सब स्टेशन के पास डेढ़ साल से कलवर्ट में में रह रही अधेड़ महिला की पुलिस ने सुध ली है। पुलिस ने महिला को फरतोला गांव में शरण देकर इंसानियत का परिचय दिया। साथ ही उसके भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

एसओ मनीष खत्री ने कलवर्ट में रह रही जयंती देवी के पास जाकर उसे सुरक्षित स्थान में पहुंचाने के लिए उसको मनाने की काफी कोशिशें की गई। एसओ ने बताया कि महिला लोगों के घास काटने के साथ अन्य कार्य कर अपना जीवन यापन कर रही थी। इससे पूर्व भी छह अप्रैल को वह महिला से मिले थे, उस दौरान भी उसे अन्य स्थान में रखने की बात कही थी, लेकिन महिला नहीं मानी थी। उस समय उसे राशन आदि दिया गया था।
फरतोला के पूर्व प्रधान सुनील वर्मा और मनोज वर्मा के प्रयासों से महिला ने फरतोला गांव जाने के लिए सहमति दी। एसओ ने बताया कि फरतोला में एक खाली पड़े मकान में महिला को शिफ्ट कर दिया गया है। भोजन आदि की व्यवस्था करने के साथ चारपाई बिस्तर आदि सामान महिला के पास पहुंचा दिया गया है। आगे भी पुलिस महिला का सहयोग करती रहेगी। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपने को कोठेरा गांव निवासी बताया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने महिला को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने के लिए एसओ मनीष खत्री के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें