बनबसा (चंपावत)। बनबसा क्षेत्र में सोमवार को 29 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। वर्षा से मौसम सुहावना हो गया था लेकिन दोपहर बाद फिर से गर्मी बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में बनबसा में 29 मिमी बारिश हुई।
शुक्रवार 23 मई को नदी का जलस्तर 7101 क्यूसेक था। शनिवार 24 मई से सोमवार 26 मई तक शारदा नदी का जलस्तर 7295 क्यूसेक पहुंच गया। इस वर्ष अब तक का यह सर्वाधिक जलस्तर है। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पर्वतीय वर्षा के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने लगेगा।
नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के एनएचपीसी और खटीमा स्थित लेहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन भी बढ़ेगा। सोमवार को बनबसा में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद