टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र के ग्राम खेतलखेड़ा में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद 108 आपात सेवा वाहन से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि वह अतिक्रमण की जद में मकान आने से भी चिंतित है।
रविवार की सुबह करीब 11:15 बजे खेतलखेड़ा निवासी कमलेश मिश्रा(45) पुत्र बाबू लाल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। डाॅ. मोहम्मद उमर का प्राथमिक इलाज किया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर रेफर किया। लोगों ने बताया कि कमलेश्वर राजमिस्त्री का कार्य करता है। सूचना पर कोतवाली पुलिस से एएसआई बुद्धिबल्लभ पांडे भी मौके पर पहुंचे। ग्राम सभा थ्वालखेड़ा के समाजसेवी सुंदर बोहरा ने बताया कि कमलेश्वर की पुत्री की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है और प्रशासन की ओर से गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की गई है। अतिक्रमण में उसका मकान भी आने से वह चिंतित है।