फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट में यूनिटी मार्च में दिखाया जोश, दिया एकता का संदेश

Thu, 06 Nov 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अति​थि। स्रोत : सूचना विभाग 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों सहित, जनप्रतिनिधि और कई संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से शिशु मंदिर लोहाघाट में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, निर्मल माहरा, मुकेश कलखुड़िया, हिमेश कलखुड़िया, सतीश पांडेय, एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया। यूनिटी मार्च रामलीला मैदान, मीना बाजार से होकर कालीढेक झील पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू सिंह माहरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
यात्रा के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ नशा मुक्ति, जल संरक्षण, मतदाता जागरूकता और विधिक सेवा प्राधिकरण विषय पर जागरूक किया। लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, चंदन बिष्ट, जसवंत खड़ायत, एनसीसी, एनएसएस सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें