फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन ने मैक्सी कैब का किया विरोध

Thu, 07 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बैठक करते टैक्सी यूनियन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टैक्सी यूनियन की बैठक में रोडवेज की ओर से संचालित की जा रही मैक्सी कैब सेवा का विरोध किया गया। टैक्सी चालकों का कहना था कि रोडवेज की इस सेवा से टैक्सियों का संचालन प्रभावित होगा तथा अधिकांश टैक्सी चालक बेरोजगार हो जाएंगे।
उन्होंने मैक्सी कैब तत्काल बंद न किए जाने की सूरत में रोडवेज के खिलाफ आंदोलन चलाने और विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान भी किया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन के संचालन में हुई बैठक में एआरटीओ की ओर से भेजे गए पत्र को पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें विभिन्न रूटों में निर्धारित से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। यूनियन का कहना है कि अधिक किराया वसूलने के मामले में बाहरी क्षेत्रों के चालक शामिल हैं। जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है। बैठक में सागर मिश्रा, अशोक कुमार, रमेश चंद्र, दीपक खर्कवाल, सुभाष पुनेठा सहित तमाम टैक्सी चालक और स्वामी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें