लधिया घाटी स्थित चौड़ामेहता के चमोली गांव में दो दिनी नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। महिलाओं और मां नंदा देवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने नंदा देवी मंदिर से चमोली गांव तक कलश यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उनका कहना था कि महोत्सव के जरिए ही क्षेत्र की पहचान होती है। उन्होंने मंदिर विकास के लिए हरसंभव सहायता देने की बात कही। आयोजन समिति की ओर से प्रकाश सिंह बोहरा, राजू मेहता, लक्ष्मण मेहता, सुरेंद्र मेहता, पवन सिंह, विक्रम सिंह, कुंदन सिंह के अलावा श्रीरीठासाहिब जोड़ मेले में आए श्रद्धालुओं ने भी महोत्सव में शिरकत की।
महोत्सव में हल्द्वानी की मल्लिका लोक कला समिति, कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण, धरसों कलाकेंद्र के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महादेव, जय दत्त, पुष्कर सिंह, जगदीश सिंह, प्रकाश सिंह, पूरन सिंह, हयात सिंह आदि मौजूद थे।