बाराकोट के च्यूरानी में आदमखोर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए पहुंचा वन कर्मी। स्रोत: विभाग
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के च्यूरानी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैंकुलाइज टीम बुला ली है। तेंदुए ने एक व्यक्ति को मार डाला था। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे, कैमरा टैप और ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है।
काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि तेंदुए के खतरे देखते हुए टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजरे, 10 कैमरा टैप और ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है। बताया कि बृहस्पतिवार को तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए चंपावत से टीम भी पहुंच गई है। अभी तक तेंदुए की लोकेशन कैमरा ट्रैप में कैद नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।