फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीड़ापानी से हिंग्लादेवी तक बनेगा ट्रैक रूट

Wed, 03 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़ियानी ग्राम पंचायत में आधारभूत सेवाओं और रोजगारपरक कार्यक्रमों को तवज्जो दी जाएगी। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में चयनित इस गांव में एसडीएम भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में छीड़ापानी से हिंग्लादेवी तक ट्रैक रूट विकसित करने, पर्यटन को टी गार्डन में हट का प्रस्ताव बनाने को कहा गया।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट ने नदी से हो रहे कटाव के लिए चैकडैम, परंपरागत उद्योग से जुड़े पात्रों को योजना में शामिल करने, सोलर पैनल, पढ़ेली तोक में छूटे परिवारों को बिजली कनेक्शन देने, धूरा तोक में पेयजल की व्यवस्था, मुड़ियानी तल्ली में पेयजल लाइन के हेड को ठीक करने, राशनकार्ड से वंचित लोगों के फार्म भराकर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। सीएम आदर्श ग्राम योजना के नोडल अधिकारी एपीडी केएन तिवारी ने यहां के आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल में रूप में विकसित करने का सुझाव दिया।

मुड़ियानी ग्राम पंचायत में 241 परिवारों में से 64 परिवारों के पास निजी शौचालय नहीं है। इन लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने और सस्ती दर पर 10 हजार के कर्ज के जरिए शौचालय बनाने की योजना की जानकारी दी गई। निर्माण पूरा होने के बाद स्वजल 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ऋण खाते में जमा कराएगा।
विज्ञापन


सीएम स्वास्थ्य बीमा के कार्ड सात दिनों में बांटने, सभी ग्रामीणों को बैंकों से लिंक कर पीएम बीमा योजना से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। दुग्ध, सब्जी उत्पादन, चारे के लिए नेपियर घास लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाने को कहा गया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से इसी सप्ताह विभिन्न कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, डीएचओ एचसी तिवारी, सीवीओ डा.पीएस भंडारी, सीएमओ डा.विनोद टोलिया, बीडीओ शिल्पी पंत, तहसीलदार एके सिंह, डीएसओ आरएस धामी, डीटीओ आरएस ऐरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें