टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में एक टनकपुर से एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों के समय से संचालन को लेकर रेलवे की टीम ने जायजा लिया।
सोमवार को रेलवे स्टेशन में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की सहायक परिचालन प्रबंधक सुगंधा जिंदल ने ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय को देखा। इस बीच स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी से भी जानकारी ली।
स्टेशन अधीक्षक कापड़ी ने बताया कि स्टेशन से दिल्ली के लिए पूर्णागिरि शताब्दी एक्सप्रेस समेत चार एक्सप्रेस और पांच लोकल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस बीच सभी ट्रेनों के समय से आगमन और प्रस्थान को देखा गया। साथ ही निरंतर समय सारिणी के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। संवाद