एसएसबी की तीन दिनी सीमा समन्वय कार्यशाला का समापन द्वितीय कमान अधिकारी हरिप्रकाश ने किया। उन्होंने जवानों से कार्यशाला में प्राप्त प्रशिक्षण को दैनिक कार्यशैली में अपनाने को कहा। जवानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के दायित्व निभाने के साथ ही भारत-नेपाल मैत्री के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए।
कार्यशाला में सैमी सिंह ने जवानों को कलेक्शन आफ इंटेलिजेंस के बारे में विस्तार से बताया। टू आईसी ने एसएसबी को प्रदत्त पुलिस पावर, सीआरपीसी के तहत आर्म्स, एनडीपीएस, कस्टम, पासपोर्ट एक्ट की जानकारी दी। इसके अलावा रीड्स के भुवन गहतोड़ी ने बालश्रम कानूनों की जानकारी और पुनर्वास के बारे में बताया। कार्यशाला में अपार, केसी, थ्री एंजिल संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया। पीआरओ डीके थुंगन ने पब्लिक रिलेशन के संबंध में बताया। उपसेनानायक बिजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक पूनम सुरीन, श्याम लाल आदि ने सहयोग दिया।