फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा नहीं बनने देंगे तीसरी लहर को, बचाव के लिए किए हैं सभी उपाय: तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए समन्वय के साथ अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से काम करने के निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक नहीं बनेगी, इससे बचाव के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने गांवों में शिविर लगाकर कोरोना जांच में तेजी लाने के साथ लक्षण वालों मरीजों को दवाओं के वितरण और बचाव को जागरूक अभियान चलाने की जरूरत बताई। हर परिवार की कोरोना जांच और ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को और अधिक सक्रिय करते हुए कोरोना की जंग में मिलकर काम करने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने गांवों में कोरोना से संबंधित जरूरी दवाओं की किट का भी शीघ्र वितरण करने को कहा। साथ ही ब्लैक फंगस से बचाव के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने को कहा। कोविड कर्फ्यू पर सख्ताई को वक्त का तकाजा बताते हुए पुलिस से आवाजाही पर लगाम लगाने को कहा।
विज्ञापन

बाद में 15 जून से शुरू मानसून काल के मद्देनजर तैयारियों तुरंत पूरी करने के आदेश दिए। इस दौरान बाढ़, भूकटाव, भूस्खलन और जल जनित रोगों से बचाव के अलावा राहत शिविर के बंदोबस्त करने को कहा गया है। साथ ही विकास कार्यों के साथ रोजगारपरक कामों पर जोर दिया गया। जिले के कोविड के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, सांसद अजय टम्टा और विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महामारी से बचाव के लिए मनोयोग से काम करने की जरूरत बताई। कुमाऊं आयुक्त एएस ह्यांकी ने सीएम को संक्रमण के नियंत्रण के लिए किए जा रहे कामों के अतिरिक्त कई अन्य जानकारी दी।
कार्यक्रम में मौजूद थे ये लोग:
राज्य सहकारिता परिषद उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, आईजी अजय रौतेला, डीएम विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, चंपावत के अनिल गब्र्याल, आरसी गौतम, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

छह संक्रमितों से मिले सीएम, सीसीसी का मुआयना किया
चंपावत। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला अस्पताल में बने डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का मुआयना किया। पीएमएस डॉ. आरके जोशी और सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सीएम रावत ने डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ द्वारा इस आपदा के मौके पर की जा रही ड्यूटी के लिए पीठ थपथपाई।
बाद में सीएम और सांसद अजय टम्टा ने पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में छह कोरोना संक्रमित मरीजों का हालचाल जाना। अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं और इलाज के बारे में मालुमात की। मरीजों ने ईएमओ डॉ. गौरांग जोशी के सेवा भाव की खुले मन से प्रशंसा की।
आपदा नियंत्रण कक्ष से फोन से दो संक्रमितों से मुखातिब हुए रावत
चंपावत। विकास भवन में बने आपदा नियंत्रण कक्ष से सीएम ने कोरोना के दो संक्रमित लोगों के मोबाइल पर बात कर उनका हाल जानेा और हौसलाअफजाई की। उन्होंने नरसिंहडांडा के प्रेमराम और लोहाघाट के निर्मल का मनोबल बढ़ाया।
वहीं बाद में अमर उजाला ने इन्हीं दोनों लोगों से बात की। तो पता चला कि दोनों ही संक्रमित लोगों को कोरोना किट के नाम पर सिर्फ दवाएं दी गई हैं। मास्क, सैनिटाइजर, थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, बचाव के लिए निर्देशिका आदि नहीं मिला। अलबत्ता नियंत्रण कक्ष हर रोज फोन आता है। प्रेम राम खेती कर गुजारा करते हैं। जबकि निर्मल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पिछले साल से लोहाघाट आकर वर्क फ्रोम होम से सेवा कर रहे हैं।
सभी एएनए केंद्रों में तैनात की जाएंगी एएनएम
चंपावत। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के हर एएनएम सेंटर में एएनएम की तैनाती की जाएगी। कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एएनएम, स्टाफ नर्स सहित तमाम पैरामेडिकल कर्मियों के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी। संक्षिप्त पत्रकार उन्होंने कहा कि पहाड़ी जिलों की भौगोलिक हालात को देखते हुए चंपावत, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिलों को 100-100 अतिरिक्त सिलिंडर दिए जाएंगे।
सीएम के कार्यक्रम में सामाजिक दूरी साइड लाइन
चंपावत। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के करीब पांच घंटे के चपावत के दौरे में सामाजिक दूरी के नियम की खूब धज्जियां उड़ी। हेलीपैड से लेकर जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट सभागार के अलावा सर्किट हाउस में कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो पाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न स्थानों से पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण ज्ञापन सौंपने आए लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन कई बार लोगों को आगाह करता भी दिखा, लेकिन उनकी अपील बेअसर रही। विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के दौरान भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं से कोविड नियमों का पालन करते हुए अपनी बात रखने की अपील की गई थी, हो सकता है कि कहीं पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें