फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व सभी छात्रों का तापमान लिया गया

विज्ञापन
चंपावत महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते छात्र। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। सोमवार को जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। चंपावत डिग्री कॉलेज में कोरोना संक्रमण के चलते छात्र-छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से पूर्व उनका तापमान लेकर हाथों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षा देने के लिए सभी छात्र-छात्राएं मास्क पहन कर आए थे। परीक्षा कक्षों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। प्राचार्य राधेश्याम भट्ट ने बताया पहले दिन 56 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहली पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर के राजनीतिशास्त्र विषय की तीन, एमए अंतिम सेमेस्टर की राजनीतिशास्त्र विषय की दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए अंतिम सेमेस्टर की अर्थशास्त्र विषय की 37 और बीकॉम अंतिम सेमेस्टर की 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट डिग्री कॉलेज में पहले दिन 193 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज करने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रभारी प्राचार्या डॉ.अनीता सिंह और परीक्षा प्रभारी डॉ.विमला देवी ने बताया कि परीक्षा में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में 48, बीए छठवें सेमेस्टर के अर्थशास्त्र विषय में 82, मनोविज्ञान विषय में 18 तथा कॉमर्स छठवें सेमेस्टर में 32 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसके अलावा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा में पंजीकृत सभी 13 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षाओं के संचालन में डॉ.एसपी सिंह, डॉ.सुमन पांडेय, बीएल पटवा, कमल थापा, उमेश आर्या, सीमा नेगी आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें