फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर से किशोरी को सीतापुर ले गया किशोर

Thu, 30 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चार दिन पहले लापता किशोरी को पुलिस ने यूपी के सीतापुर से खोज लिया है। सोशल मीडिया से संपर्क में आया किशोर उसे अपने साथ ले गया था। पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने की कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि 24 अक्तूबर को एक महिला ने तहरीर सौंपकर उसकी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। टीम को किशोरी के यूपी के जिला सीतापुर में होने का सुराग मिला था। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि एसआई जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने सीतापुर में दबिश देकर एक किशोर के साथ किशोरी को खोज लिया। दोनों को संरक्षण में लेकर पुलिस टनकपुर लाई थी। पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया से दोनों की दोस्ती हुई थी। किशोरी को जांच के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस मामले की विवेचना एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें