फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की प्रताड़ना से टूटी किशोरी पहुंची थाना

Tue, 02 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
डसिया गांव में सौतेली मां के अत्याचारों से पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी ने पाटी के थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपनी सुरक्षा और सम्मान बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506 तथा व 3/4 पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन होने के बाद उनकी सौतेली मां उसके और उसके भाई के साथ अमानवीय व्यवहार, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देती आ रही है।

31 जनवरी को उस पर जानलेवा हमला करने का  प्रयास किया, जिसमें चूल्हे में जली लकड़ी से उसने उसे जलाने का प्रयास किया। जिससे उसके चेहरे पर चोट लग गई।

बालिका का कहना है कि उसका 14 साल का भाई भी मां के डर से घर छोड़कर चला गया है। पुलिस ने किशोरी को पूर्ण संरक्षण देने के साथ उसकी सौतेली मां के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें