फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर के किशोर की शॉर्टकट रास्ते से गिरकर हुई मौत 

Fri, 08 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
250 श्रद्धालु हनुमान चट्टी की पहाड़ी में फंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन को पहाड़ी के शॉर्टकट  रास्ते जाते करीब 250 श्रद्धालु हनुमान चट्टी की पहाड़ी में फंस गए। वहीं शॉर्टकट  रास्ते से गिरकर बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) के किशोर की मौत हो गई है।  फंसे यात्रियों को पुलिस, फायर, और एलआईयू के जवानों ने रेस्क्यू कर बमुश्किल सुरक्षित निकाला। 
विज्ञापन


पहले नवरात्र पर श्रद्धालु जल्दी पहुंचने के फेर में ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच पहाड़ी के शॉर्टकट रास्तों से बेरोकटोक आवाजाही का जोखिम उठा रहे हैं। इन शॉर्टकट  रास्तों में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन नहीं चेता। शार्टकट रास्ते मेें शुक्रवार को करीब 250 यात्री हनुमान चट्टी की पहाड़ी में फंस गए। सूचना से मेला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई बची सिंह बिष्ट, कांस्टेबल प्रेम सिंह खोलिया, शंकर सिंह, एलआईयू के हरीश कन्याल और अग्निशमन दल के जवानों ने रेस्क्यू कर किसी तरह फंसे यात्रियों को निकाला। इसी दौरान ग्राम भोंना इस्लाम नगर कालोनी बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) निवासी सचिन तोमर (11) पुत्र महेंद्र तोमर पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 से संयुक्त अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्साधिकारी वीके जोशी ने बताया कि किशोर के सिर में गंभीर चोट आई थी। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि किशोर अपने फूंका और भाई-बहनों के साथ दर्शन को आया था। उसके माता-पिता को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने पर ही शव का पोस्टमार्टम कराने या न कराने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें