फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा कैंपस से आई टीम ने किया भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज का भौतिक सत्यापन करती अल्मोड़ा एसएसएस कैंपस से आई टीम। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज का एसएसजे विश्व विद्यालय अल्मोड़ा से आई टीम ने स्थलीय और भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान टीम ने डिग्री कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर में कई विषयों को स्थायी और अस्थायी स्वीकृति दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी की अगुवाई और डॉ.विमला देवी के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा एसएसजे विश्व विद्यालय से आए प्रो.पीएस बिष्ट, प्रो.इला बिष्ट और चंपावत प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ. बीपी ओली ने महाविद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्नातक में गृह विज्ञान, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र औैर इतिहास विषय को वर्ष 2020-21 के लिए अस्थायी और स्थायी स्वीकृति प्रदान की। जबकि स्नातकोत्तर में गृह विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान और गणित विषय की अस्थायी संबद्धता को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया। इस मौके पर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. विमला देवी, डॉ. अनीता सिंह, प्रो.स्वाति बिष्ट, चंद्रा जोशी, अहमद हुसैन, विनोद पाटनी, लक्ष्मी जोशी, बृजमोहन जोशी, प्रेम गिरी, मीना मेहता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें