फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लों ने भरी हुंकार

Thu, 30 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
गुरिल्लों ने भरी हुंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राज्य सरकार की उपेक्षा से खिन्न एसएसबी के गुरिल्ला संगठन ने हितों की अनदेखी को लेकर एकजुटता के साथ संघर्ष का एलान किया है। उन्होंने केंद्र, राज्य सरकार पर गुरिल्लाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्ला संगठन के संघर्ष को दस साल हो गए हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा, बागेश्वर जिले में 2400 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन गुरिल्लाओं की मांग पूरी नहीं हो सकी है। सांसद, विधायकों की चुप्पी से भी वह निराश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को विभिन्न विभागों में समायोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार की यह घोषणा कोरी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के हितों की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने तय किया कि प्रशिक्षित गुरिल्ला अपने व्यक्तिगत कार्यों को छोड़ एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के संघर्ष करेंगे। उन्होंने एसडीएम नरेश दुर्गापाल के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष ललित बगौली, हीरा बल्लभ जोशी, कृष्ण राम, गिरधर दत्त जोशी, जोगा सिंह, किशोर चंद्र, धरम सिंह, बलवंत सिंह, कृपाल सिंह, तुलसी दत्त, स्वरूप सिंह, प्रकाश जोशी, घनश्याम भट्ट, दशरथ सिंह, ममता जोशी, किरन जोशी, राजेश्वरी देवी, ईश्वरी देवी, कलावती देवी, हंसी बोहरा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें