ठा.एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कालेज के एक दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवी छात्रों ने विद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
रविवार को कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सागर के नेतृत्व में छात्रों ने विद्यालय प्रांगण की सफाई के साथ ही विद्यालय गेट के सामने झाड़ियों का कटान किया और नालियों की सफाई की।
इसके अलावा प्लास्टिक की थैलियों और कूड़े-करकट को जलाकर नष्ट किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिप्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता अंबा दत्त पंत, शिवराज राम आदि मौजूद थे।