फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने की हड़ताल

Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का क्रमिक अनशन जारी है। तहसील में चल रहे अनशन स्थल पर पहुंच कर राज्य समाज कल्याणस बोर्ड की अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष सुषमा देवी, मंजू उपाध्याय, पुष्पा चंद, जानकी चंद, सावित्री बिष्ट, विमला देवी, नुसरत जहां, रूपा और सावित्री क्रमिक अनशन पर बैठी। उनके समर्थन में जिलाध्यक्ष लीला महर, विमला बिष्ट, गीता देवी, ममता धामी, गायत्री पंत, दीपा देवी, किरन भट्ट, नाजमा, साधना देवी, सरोज चंद, ऊषा चंद,  कमलेश देवी, बिंदु खत्री,  दीपा शर्मा, मुन्नी देवी आदि ने धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें