फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के नारों से गूंजा ऋषेश्वर महादेव मंदिर

विज्ञापन
लोहाघाट में छड़ी यात्रा के साथ ऋषेश्वर मंदिर में पहुंचे संतों का स्वागत करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंच दसनाम जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा के ऋषेश्वर महादेव मंदिर लोहाघाट पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया। जहां पर छड़ी को मंदिर परिसर में घुमाने के बाद पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव की नारों के साथ गूंज उठा। जूना अखाड़े और ऋषेश्वर मंदिर समिति ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को छड़ी यात्रा लोहाघाट के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। यात्रा में करीब 40 संतों सहित कुल 85 लोग शामिल थे। छड़ी यात्रा का नेतृत्व कर रहे अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज, श्रीमहंत विद्यानंद सस्वती, शैलेंद्र गिरी, पुष्कर राज गिरी, धीरज गिरी, शिव दत्त गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार के मायादेवी मंदिर से 12 अक्तूबर को अखाड़े की छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया था। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को धर्म से जोड़ना है। बताया कि 70 साल पहले तक छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाता था। इसके बाद कुछ कारणों के चलते यात्रा बंद हो गई थी। जिसे अब दोबारा से शुरू किया गया है। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम गिरी ने लोहाघाट के बाबा भुवन गिरी के अलावा बाबा आदित्य गिरी और सागर गिरी को सम्मानित किया। इस मौके पर ऋषेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, राधा नंदन, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, दिनेश ढेक, मुकेश साह, दीपक सुतेड़ी, दीप जोशी, जीवन राय, नवीन ढेक, भुवन गड़कोटी, विमल कलौनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें