फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में तेजी से हुआ है प्रदेश का विकास : टम्टा

Tue, 24 Mar 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास खंड सभागार में जन-जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी और धर्मांतरण कानून बनाए गए हैं। इसके साथ ही भू कानून भी लागू किया गया है। विधायक ने यह भी कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। यहां विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं वितरित कीं। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। यहां ब्लाॅक प्रमुख संगीता चन्याल, दायित्वधारी नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, एसडीएम खुशबू पांडे, तहसीलदार वतन गुप्ता, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, ‎ दर्पण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें